ExploreX Article

Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह

Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह

आज के वक्त में चाहे घर से ऑफिस का काम करना हो या फ्री टाइम में एंटरटेंमेंट के लिए कोई वेब सीरीज देखनी हो या Internet के जरिए कोई भी काम करना हो.घर में लगभग सबकुछ Wi-Fi के भरोसे ही होता है. लेकिन कई बार Wi-Fi स्लो चलने लगता है आप कोई वीडियो चला रहे हों तो स्क्रीन पर बफरिंग शुरू हो जाती है. कोई भी नॉर्मल वेबसाइट खुलने में काफी टाइम लग जाता है. आप सोचते हैं सिग्नल कम है लेकिन Phone और Laptop में Wi-Fi का सिग्नल फुल नजर आता है. तो फिर दिकक्त कहां आ रही है. तो दरअसल Wi-Fi में दिखने वाले फुल सिग्नल का मतलब इतना है कि आपका डिवाइस राउटर से ठीक से कनेक्टेड है. घर में Internet स्लो ब्रॉडबैंड कनेक्शन, राउटर का ओवरलोड होना, एक साथ कई डिवाइसेज का यूज या गलत नेटवर्क सेटिंग्स की वजह से होता है. जिसे आप बिना किसी एक्सपर्ट के खुद ही ठीक कर सकते हैं. Speed Text करें और राउटर को करें Restart जब भी फुल सिग्नल होने के बाद भी Internet स्लो चले तो सबसे पहले अपने Phone और Laptop पर इंटरनेट Speed Test चेक करें. अगर Test रिजल्ट में डाउनलोड और अपलोड स्पीड आपके ब्रॉडबैंड प्लान से काफी कम आ रही है तो समझ जाइए कि प्रॉब्लम आपके घर के Wi-Fi में नहीं बल्कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर यानी ISP की तरफ से है. लेकिन अगर पीछे से कनेक्शन ठीक है और फिर भी ब्राउजर में पेज लोड होने में टाइम लग रहा है. तो एक बार अपने राउटर को चेक करें. हमारे Phone की तरह राउटर भी कई हफ्तों तक बिना रुके 24 घंटे ऑन रहने से स्लो हो जाता है और उसमें छोटे-मोटे टेक्निकल ग्लिच आ जाते हैं. इसे फिक्स करने का सबसे आसान तरीका है कि आप राउटर का Power Button ऑफ करें और करीब 30 सेकंड रुकने के बाद उसे दोबारा ऑन करें. जिससे उसकी म

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!