ExploreX Article

गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

भारत में जब भी किसी को जनया स्मार्टफोन, कपड़े या फिर घर का कोई सामान मंगाना होता है. तो वह पहले अपने फोन में Flipkart खोलता है. यही वजह है कि आज यह ई-काॅमर्स मार्केट में भारत की सबसे बड़ी कंपनी है. अब Flipkart अपने यूजर्स को एक और बढ़िया एक्सपीरिएंश देने जा रहा है. अबतक लोग जहां Flipkart से कपड़े, फोन और इलेक्ट्रिक आइटम्स मंगाते थे अब वह अपनी पसंदीदा बिरयानी, पिज्जा और गरमा-गरम छोले-भटूरे भी मंगा सकते हैं. ई-कॉमर्स में नंबर वन Flipkart अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी के मैदान में उतरने की तैयारी कर चुका है. कंपनी अपनी इस नई सर्विस को Eat-in by Minutes नाम से लाने जा रही है. अभी तक इस मार्केट में सिर्फ Zomato और Swiggy का ही बोलबाला रहा है. लेकिन Flipkart की एंट्री से इसमें तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. आपको बता दें कंपनी ने बेंगलुरु में इसका ट्रायल भी शुरू कर दिया है और माना जा रहा है कि अक्टूबर के आखिर तक इसे आम लोगों के लिए भी शुरू किया जा सकता है. एक ही ऐप में मिलेगा सब कुछ कंपनी कोई भी नई सर्विस सीधे ग्राहकों के सामने पेश करने से पहले उसे खुद अच्छे से परखना चाहती है. शुरुआत में Flipkart ने अपने कुछ चुनिंदा कर्मचारियों के साथ ही इस फूड डिलीवरी सर्विस का ट्रायल शुरू किया था. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब कंपनी के करीब 8000 से ज्यादा कर्मचारी रोज इस सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं और खाना ऑर्डर कर रहे हैं. कंपनी फिलहाल समझ रही है कि ऑर्डर करने से लेकर खाना पहुंचने तक का एक्सपीरियंस कैसा रहता है और अगर कोई तकनीकी दिक्कत आती है. तो उसे लॉन्च से पहले ही ठीक कर लिया जाए. आम यूजर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह होगी कि उन्हें खाना मंगाने के लिए फोन में कोई नया ऐप डाउनलोड न

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!