उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव के प्रचार को अब कुछ ही दिन बचे हैं. इस दौरान न सिर्फ प्रत्याशियों ने बल्कि प्रमुख दलों के बड़े नेताओं ने भी प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है. बुधवार (14 अक्टूबर) को वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शिक्षक स्नातक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे. इस दौरान मंच का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से शिक्षक MLC प्रत्याशी पर किसी बात को लेकर यूपी सीएम नाराज हो गए. हालांकि बातचीत के दौरान खुद शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ने इस विषय को लेकर पूरी बात स्पष्ट कर दी है. यूपी एमएलसी चुनाव :- वाराणसी में आयोजित शिक्षक स्नातक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ..... @ABPNews @abplive @AbpGanga #varanasi https://t.co/nDsRa7CnY5 — Nishant Chaturvedi (@nishant1994cha1) October 14, 2026 सीएम योगी के वायरल अंदाज पर क्या बोले प्रत्याशी वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित शिक्षक स्नातक सम्मेलन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद मिश्रा की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक पर्ची दिखाई जाती है, जिस पर यूपी सीएम का हैरान करने वाला प्रतिक्रिया सामने आता है. मानों वह प्रत्याशी पर नाराज हो गए. हालांकि इस मामले में जब प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद मिश्रा से एबीपी लाइव ने फोन कॉल के माध्यम से पूछा
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!