ExploreX Article

Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा

Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा

Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo की बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने आई है. यूरोप के एनर्जी लेबलिंग डेटाबेस में दिए गए दस्तावेज के मुताबिक, इस फोन में कितनी क्षमता की बैटरी मिलेगी, इसका खुलासा हो गया है. यह फोन 23 अक्टूबर से Apple के ऑनलाइन स्टोर और कुछ पार्टनर दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी है. iPhone Duo में कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी? यूरोप के European Product Registry for Energy Labelling (EPREL) डेटाबेस के मुताबिक, Apple के फोल्डेबल iPhone Duo में 4,883mAh की बैटरी दी गई है.डॉक्यूमेंट के मुताबिक, फोन एक बार चार्ज करने पर 51 घंटे 30 मिनट तक की बैटरी एंड्योरेंस रेटिंग भी रखता है. इस फोन में एक बड़ी बैटरी की जगह दो अलग-अलग बैटरी सेल दिए गए हैं. इनमें से एक की कैपेसिटी 2,962mAh और दूसरी की 1,921mAh है. दोनों को मिलाकर कुल कैपेसिटी 4,883mAh होती है. फोल्डेबल डिजाइन में हिंज और दो डिस्प्ले के लिए भी जगह चाहिए, ऐसे में बैटरी को दो हिस्सों में रखना इस डिजाइन का हिस्सा है. दूसरे iPhone मॉडल्स से कितनी अलग है बैटरी? बैटरी कैपेसिटी के मामले में iPhone Duo, iPhone 18 Pro से आगे है. iPhone 18 Pro में 4,288mAh की बैटरी बताई गई है. वहीं iPhone 18 Pro Max में 5,567mAh की बैटरी मिलती है, जो फोल्डेबल मॉडल से बड़ी है. iPhone Duo की बैटरी कैपेसिटी iPhone 16 Pro Max की 4,685mAh बैटरी से भी ज्यादा है, हालांकि सिर्फ mAh देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि फोन कितनी देर चलेगा. डिस्प्ले, प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और इस्तेमाल करने का तरीका भी बैटरी लाइफ पर असर डालते हैं. यह भी पढ़ें - 15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel Cit

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!