ExploreX Article

सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर

सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज कराते समय इंटरनेट डेटा की जरूरत को सबसे ज्यादा ध्यान में रखा जाता है, लेकिन हर यूजर के लिए मोबाइल का मतलब इंटरनेट चलाना, वीडियो देखना या सोशल मीडिया इस्तेमाल करना नहीं है. कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए फोन का मेन काम कॉल करना और मैसेज भेजना है. खासकर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को कई बार ऐसे रिचार्ज की जरूरत होती है, जिसमें बिना डेटा के कॉलिंग और SMS की सुविधा मिल सके. ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखते हुए Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए तीन नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं. इनकी कीमत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये रखी गई है. तीनों प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं, हालांकि इनमें मोबाइल इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. इन प्लान को Airtel की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. TRAI के निर्देश के बाद आए नए प्लान Airtel ने ये प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए निर्देशों के बाद पेश किए हैं. पिछले महीने TRAI ने Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 जारी किए थे. इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले वॉयस और SMS-only स्पेशल टैरिफ वाउचर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था. इस निर्देश का उद्देश्य ऐसे मोबाइल यूजर्स के लिए रिचार्ज ऑप्शन उपलब्ध कराना है, जिन्हें कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए मोबाइल डेटा वाले पैक की जरूरत नहीं होती है. Airtel ने इन दिशानिर्देशों के अनुरूप नए प्लान पेश किए हैं. Airtel के नए प्लान में क्या मिलेगा? Airtel के तीनों नए रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए हैं, जिन्हें फोन पर बातचीत करने और SMS भेजने के लिए कनेक्टिविटी चाहिए. इनमें लोकल, STD और रोमिं

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!