उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सदर क्षेत्र से बीजेपी के विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप नंबर कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है. विधायक के नंबर को हैक कर कुछ लोगों से पैसे मांगने की बात सामने आई है. पुलिस ने इस मामले पर जानकारी दी है. शुरूआती जांच में ये आशंका जताई जा रही है कि साइबर अपराधियों ने ओटीपी का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया होगा. बीजेपी विधायक ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है. हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चल सका है कि उन्हें वापस अपने अकाउंट नियंत्रण मिला है या नहीं. हालांकि, उन्होंने अपने परिचितों, समर्थकों और रिश्तेदारों को जरूर सतर्क कर दिया है. वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट फेसबुक पर किया सतर्क बीजेपी विधायक ने अपने फेसबुक पर लिखा, 'आप सभी को सूचित करना है कि मेरा व्हाट्सएप नंबर (8887151201) हैक हो गया है. यदि इस नंबर से आपको कोई भी मैसेज, वित्तीय मदद (पैसे की मांग), या कोई संदिग्ध लिंक मिलता है, तो कृपया उस पर बिल्कुल भरोसा न करें और न ही कोई पैसा भेजें. वो मैं नहीं हूं.' भूपेश चौबे ने आगे कहा कि जब तक उनका अकाउंट वापस ठीक नहीं हो जाता, तब तक उनसे संपर्क करने के लिए सीधे नॉर्मल कॉल करें या 9415647642 पर कॉल करे. पुलिस ने मामले पर दी जानकारी पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक वर्मा ने रविवार देर शाम बताया कि विधायक भूपेश चौबे ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका व्हाट्सएप मोबाइल नंबर किसी ने हैक कर लिया है. SP के मुताबिक, विधायक ने पुलिस को बताया कि हैकर ने कुछ मोबाइल नंबरों पर संदेश भेजकर पैसों की मांग की थी. उन्होंने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!