स्मार्ट फैन का यूज आज ज्यादातर घरों और ऑफिसों में होता है. ये देखने में अट्रैक्टिव होते हैं और इनमें कई फीचर्स मिलते हैं. सामान्य पंखे की स्पीड बदलने के लिए रेगुलेटर घुमाना पड़ता है, जबकि स्मार्ट फैन को रिमोट या मोबाइल ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है. कुछ स्मार्ट फैन में ऐसी तकनीक भी होती है, जो कमरे के तापमान और नमी में बदलाव के अनुसार पंखे की स्पीड को अपने आप कम या ज्यादा कर सकती है. इसमें टाइमर सेट करने, तय समय पर पंखा चलाने और दूसरे स्मार्ट डिवाइस के साथ जोड़कर यूज करने जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं, लेकिन अक्सर सवाल उठता है कि स्मार्ट फैन को स्पीड कम या ज्यादा करने का सिग्नल कैसे मिलता है और वह उसी के अनुसार अपनी मोटर की स्पीड कैसे बदलता है. तो आइए जानते हैं कि सेंसर से मोटर तक स्मार्ट फैन खुद अपनी स्पीड कैसे एडजस्ट करता है. स्मार्ट फैन खुद अपनी स्पीड कैसे एडजस्ट करता है? कुछ स्मार्ट फैन में ऐसे सेंसर होते हैं, जो कमरे के तापमान या नमी में होने वाले बदलाव को पहचान सकते हैं. इन जानकारियों के आधार पर पंखे की स्पीड को जरूरत के मुताबिक एडजस्ट किया जा सकता है. तापमान बढ़ने पर सिस्टम पंखे की स्पीड बढ़ाने के लिए सेट किया जा सकता है. वहीं कम हवा की जरूरत होने पर इसकी स्पीड घटाई जा सकती है. इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर कैसे करता है मोटर को कंट्रोल? BLDC यानी ब्रशलेस डायरेक्ट करंट मोटर वाले पंखों में स्पीड कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर लगा होता है. यह रिमोट, वॉल स्विच या स्मार्ट कंट्रोल पैनल से मिलने वाले निर्देशों को मोटर तक पहुंचाता है. इसके बाद कंट्रोलर इलेक्ट्रिकल पल्स को एडजस्ट करके मोटर की घूमने की स्पीड कंट्रोल करता है. पारंपरिक पंखों में रेगुलेटर वोल्टेज कम करके स
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!