ExploreX Article

लखनऊ में कुर्मी CM के लिए लगे पोस्टर, अनुप्रिया-पल्लवी पटेल से खास अपील

लखनऊ में कुर्मी CM के लिए लगे पोस्टर, अनुप्रिया-पल्लवी पटेल से खास अपील

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कुर्मी समाज से किसी चेहरे के मुख्यमंत्री बनाए जाने की माँग तेज होती जा रही है. राजधानी लखनऊ में कुर्मी समाज की एकता और समाज का मुख्यमंत्री की मांग को लेकर कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें कुर्मी समाज के नेताओं अनुप्रिया पटेल, पल्लवी पटेल और डॉ आरएस पटेल को एकजुट होने की अपील की गई है. राजधानी लखनऊ में दर्जनों प्रमुख स्थानों पर कुर्मी समाज की एकता के होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनके जरिए एक खास जन जागरण अभियान तेज किया गया है. इस होर्डिंग के जरिए संदेश दिया गया है कि अब सामाजिक ठेकेदारी नहीं, समाज का साथ चलेगा. पोस्टर पर बड़ा शब्दों में लिखा है- '2027 में कुर्मी मुख्यमंत्री की बात' UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...' कुर्मी समाज के नेताओं का साथ आने की अपील ये पोस्टर कुर्मी मुख्यमंत्री अभियान समिति की ओर से लगाए है. जिसमें सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने की पहल की गई है. इस समिति ने आह्वान किया कि राजनीतिक मतभेदों को त्यागकर समाज हित में आवाज़ बुलंद करने का समय आ गया है. इसके साथ ही उन्होंने अपना दल सोनेलाल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, अपना दल कमेरावादी नेता पल्लवी पटेल और डॉ. आरएस पटेल समेत तमाम कुर्मी समाज के नेताओं से एकजुट होने की अपील है. कुर्मी सीएम की माँग को लेकर सियासत इस समिति ने कुर्मी समाज की एकता, सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर अभियान शुरू किया है. इसके लिए 2 नवंबर 2026 को लखनऊ में कुर्मी समाज की महापंचायत आयोजित करने की तैयारी है. जिसमें तमाम सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को आमंत्रित करने की पहल की गई है.&nb

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!