ExploreX Article

माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?

माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?

दिनभर Phone चलाते समय आपने कई बार नोटिस किया होगा कि Phone की स्क्रीन के ऊपर दाईं तरफ कोने में अचानक एक छोटा-सा हरा डॉट चमकने लगता है. जब हम किसी से फोन कॉल पर बात कर रहे हों, वॉयस नोट भेज रहे हों या कैमरा चला रहे हों तब तो इस हरे डॉट का दिखना एकदम नॉर्मल लगता है. लेकिन जब आप न तो किसी कॉल पर हैं और न ही माइक या कैमरे का यूज कर रहे हैं फिर भी यह ग्रीन डॉट स्क्रीन पर ऑन दिखे तो ऐसे में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि कहीं हमारा फोन हैक तो नहीं हो गया या कोई चुपके से हमारी बातें तो नहीं सुन रहा है. चलिए आपको बताते हैं आखिर माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा होता तब भी क्यों दिखता है हरा डोट. बैकग्राउंड Apps और वॉयस असिस्टेंट अगर आप खुद Mic यूज नहीं कर रहे हैं और फिर भी स्क्रीन पर हरा डॉट दिख रहा है. तो इसकी वजह बैकग्राउंड में खुले रह गए Apps होते हैं. कई बार हम WhatsApp, Instagram, Snapchat या कोई Gaming App यूज करने के बाद उसे पूरी तरह बंद किए बिना सीधे होम स्क्रीन पर आ जाते हैं, जिससे वह App Background में माइक एक्टिव रखता है. इसके अलावा आपके फोन में मौजूद Google Assistant, Siri या Keyboard का Voice Typing फीचर भी इस ग्रीन डॉट को ट्रिगर कर सकता है. जब आपका फोन Hey Google जैसी वॉयस कमांड सुनने के लिए एक्टिव होता है या फिर आप फेस अनलॉक से फोन खोलते हैं तब भी कुछ सेकंड के लिए यह हरा डॉट दिखाई देता है. ज्यादातर मामलों में फोन की रीसेंट Apps ट्रे से पुराने खुले हुए सभी Apps को स्वाइप करके क्लोज करते ही यह हरा डॉट तुरंत गायब हो जाता है. ऐसे पता करें कौन-सा ऐप है एक्टिव अगर आपने बैकग्राउंड के सारे Apps बंद कर दिए हैं और फिर भी स्क्रीन के कोने में हरा डॉट लगातार दि

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!