कई बार ऐसा होता है कि फोन पूरी रात चार्जिंग पर लगा रहता है, लेकिन सुबह बैटरी का पर्सेंटेज बढ़ने की जगह वहीं अटका मिलता है. ऐसी स्थिति में अक्सर लोग चार्जर बदलने या नया फोन खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार फोन की बैटरी ही खराब हो. चार्जिंग के दौरान आने वाली इस परेशानी के पीछे चार्जिंग केबल, पोर्ट, सॉफ्टवेयर या फोन के अंदर मौजूद हार्डवेयर में खराबी भी हो सकती है. ऐसे में नया फोन लेने से पहले समस्या की वजह पहचानना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि चार्जिंग के बाद भी बैटरी पर्सेंटेज नहीं बढ़ रहा तो दिक्कत कहां है. चार्जिंग के बाद भी बैटरी पर्सेंटेज नहीं बढ़ रहा तो दिक्कत कहां है 1. खराब बैटरी - फोन की बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल होने के साथ अपनी क्षमता खोने लगती है. ऐसे में वह पहले की तरह चार्ज स्टोर नहीं कर पाती है. अगर फोन चार्जिंग पर लगा होने के बाद भी बैटरी का पर्सेंटेज नहीं बढ़ रहा है, तो बैटरी की स्थिति जांचना जरूरी है. अगर खराबी बैटरी में है तो सिर्फ चार्जर बदलने से भी समस्या ठीक नहीं होगी. 2. चार्जिंग केबल या अडैप्टर में खराबी - पुरानी या डैमेज केबल फोन तक सही बिजली नहीं पहुंचा पाती है. ऐसे में फोन चार्जिंग का निशान दिखा सकता है, लेकिन बैटरी का पर्सेंटेज नहीं बढ़ता है. इसकी जांच के लिए फोन के लिए दूसरी सही और ओरिजिनल केबल या चार्जर इस्तेमाल करके देखें. 3. चार्जिंग पोर्ट में जमा गंदगी - फोन के चार्जिंग पोर्ट में धूल, रेशे या जंग जैसी समस्या होने पर बिजली का संपर्क ठीक से नहीं बन पाता है. इससे चार्जिंग बार-बार रुक सकती है. पोर्ट में गंदगी दिखाई दे तो उसे साफ करने में सावधानी बरतें. सूखे, मुलायम ब्रश से सफाई की जा सकती है. पोर्ट खराब होने
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!