उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि आगामी चुनाव के लिए सपा अपना घोषणा पत्र संविधान दिवस यानी 26 नवंबर 2026 को जारी करेगी. सपा ने इस पीडीए का प्रणपत्र नाम दिया है. उन्होंने कहा कि ये जन-मन का मैनिफेस्टो होगा, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्टर कर इस बात की जानकारी दी है. अखिलेश यादव ने लिखा कि सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र.. संविधान दिवस 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे- 'जन-मन का मैनिफेस्टो' सपा मुखिया ने इसके साथ हैशटैग पीडीए मैनिफेस्टों 2027 भी लिखा है. अखिलेश यादव ने किया ऐलान अखिलेश यादव की इस पोस्ट से साफ़ है कि सपा की नज़र आगामी चुनाव में पीडीए फॉर्मूले पर टिकी है. सपा अपने मैनिफेस्टों में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय पर ख़ास फ़ोकस कर सकती हैं. इसके साथ ही इस घोषणा पत्र को लेकर संविधान दिवस का दिन तय किया गया है. इससे भी ज़ाहिर है कि सपा संविधान के मुद्दे को लेकर भी आगे चल सकती है. ख़ास बात ये है सपा इस बार अपना घोषणापत्र चुनाव की घोषणा से बहुत पहले ही लाने की तैयारी कर रही है. ताकि इसे जन-जन तक पहुंचाया जा सके. ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है सपा इसमें किन बातों पर फोकस करेगी. संविधान को कमजोर कर रही बीजेपी- सपा प्रवक्ता अखिलेश यादव के इस ऐलान पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा कि संविधान दिवस के दिन सपा अपना घोषणा पत्र इसलिए भी जारी कर रही है क्योंकि आज संविधान को बचाने की लड़ाई लगातार समाजवादी पार्टी और विपक्षी दल कर रहे हैं. देश में
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!