Warning: session_start(): Session cannot be started after headers have already been sent in /home/u172741952/domains/axxitode.com/public_html/includes/nav_bootstrap.php on line 8

जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय

By explorex | October 12, 2026
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय ने जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है. गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के लिए नए स्थान तय किए गए हैं. रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान, पूर्वी दिल्ली प्रदर्शन के लिए निर्धारित किए गए हैं. जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में दी गई अधिसूचना रद्द कर दी गई है. करीब 33 साल तक जंतर-मंतर प्रदर्शन का स्थल रहा. इससे पहले इंडिया गेट का बोट क्लब प्रदर्शन स्थल था. पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में बदलाव दिल्ली पुलिस का नया आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में थोड़ा बदलाव करता है. नए नियमों का मकसद प्रदर्शन के लिए तय स्थानों और उनसे जुड़े इंतजामों को स्पष्ट करना है. हालांकि, प्रदर्शन की अनुमति, लोगों की संख्या और अन्य शर्तों को लेकर डिटेल नियम अलग से जारी होने के बाद ही पूरी प्रक्रिया स्पष्ट होगी. जंतर-मंतर को क्यों हटाया गया? आदेश के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने जंतर-मंतर की जगह दूसरे प्रदर्शन स्थलों की पहचान करने के लिए एक कमेटी बनाई थी. कमेटी ने अलग-अलग जगहों की जांच के बाद अपनी सिफारिशें दीं. इन्हीं सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में तय सूची से हटाने का फैसला लिया गया. जंतर-मंतर लंबे समय से दिल्ली में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के विरोध प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र रहा है. यहां कई मुद्दों पर धरने और प्रदर्शन आयोजित किए जाते रहे हैं. आदेश में कहा गया है कि नई व्यवस्था के लिए मानक संचालन प्रक्रिया अलग से जारी की जाएगी. इसमें प्रदर्शन की अनुमति, आयोजन की प्रक्रिया और अन्य जर

Source: ABP India

Read original news

Connect with us

Go to Comments

Comments

No comments yet. Be the first!