Warning: session_start(): Session cannot be started after headers have already been sent in /home/u172741952/domains/axxitode.com/public_html/includes/nav_bootstrap.php on line 8

कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?

By explorex | October 12, 2026
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?

भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग को लेकर विवाद गहरा गया है. स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क इसको लेकर पिछले कई दिनों से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुंकेश अंबानी पर हमलावर हैं. यह मामला देश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा में प्रतिस्पर्धा को लेकर गरमाया हुआ है. एलन मस्क फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं. फोर्ब्स की ग्लोबल रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में मुकेश अंबानी अरबपतियों में 25वें स्थान पर हैं. यानी एलन मस्क और अंबानी के बीच 24 स्थानों का बड़ा अंतर है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी मुकेश अंबानी, एलन मस्क से भी ज्यादा अमीर थे. आंकड़ों की बात करें तो साल 2020 के जुलाई महीने में, यानी आज से करीब 6 साल पहले बहुत ही कम समय के लिए ऐसा मौका आया था, जब मुकेश अंबानी की संपत्ति एलन मस्क से ज्यादा हो गई थी. उस वक्त रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी तेजी और जियो में बड़े निवेशकों के आने की वजह से मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति बढ़कर लगभग 75.9 अरब डॉलर हो गई थी. इस दौरान उन्होंने बर्नार्ड अर्नाल्ट, वॉरेन बफेट और एलन मस्क जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया था. उस समय एलन मस्क की संपत्ति उनसे कुछ पीछे थी. हालांकि कुछ वक्त के लिए ही ऐसा हुआ था. नवंबर 2020 के बाद पलट गई बाजी ब्लूमबर्ग के आंकड़े बताते हैं कि नवंबर 2020 में एलन मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में ऐतिहासिक उछाल आने की वजह से एलन मस्क की संपत्ति में भारी बढ़ोतरी हुई और वह तेजी से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की रेस में सबसे आगे निकल गए. नवंबर में टेस्ला के S&P 500 में शामिल होने की घोषणा के बाद एलन मस्क की नेटवर्थ तेजी से बढ़कर 170 बिलियन डॉलर से

Source: ABP Business

Read original news

Connect with us

Go to Comments

Comments

No comments yet. Be the first!