धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में धारावी के निवासियों के सुंदर और सुरक्षित घर का सपना अब पूरा होने जा रहा है. धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत पुनर्वास निर्माण का काम आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है. आज अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक प्रणव अडानी ने 22 एकड़ की माटुंगा रेलवे साइट पर भूमि पूजन किया. समारोह में महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. यह परियोजना 22 एकड़ जमीन पर बनाई जा रही है. इसमें कुल 10 टावर बनेंगे. इनमें 10,432 पुनर्वास अपार्टमेंट और 1,379 व्यावसायिक और औद्योगिक यूनिट होंगे. हर पात्र परिवार को 350 वर्ग फुट का घर मिलेगा. यह घर इन-सीटू पुनर्वास योजना के तहत दिए जाएंगे. अडानी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (ANDPL) इस परियोजना को संभाल रही है. बेहतर जीवन जी सकेंगे लोग- प्रणव अडानी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रणव अडानी ने कहा, “हर परिवार को ऐसा घर चाहिए, जहां वह सुरक्षित महसूस करे और अपने बच्चों के भविष्य की योजना बना सके. हम धरावी के परिवारों की भावनाओं को समझते हैं. माटुंगा में हम 10 टावर बना रहे हैं. इनमें 10 हजार 432 घर और 1379 व्यावसायिक यूनिट होंगे. यहां परिवार बेहतर जीवन जी सकेंगे.” इस दौरान झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. महेंद्र काल्याणकर ने कहा, “यह धरावी के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. हमारा ध्यान सुरक्षित और आधुनिक घर देने पर है. साथ ही अच्छी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.” तीन चरणों में सौंपे जाएंगे 10 टावर बता दें कि पहले सेक्टर 6 और सेक्टर 1 के पात्र निवासियों को माटुंगा में घर दिए जाएंगे. इसके बाद लगभग 4,500 अन्य पात्र परिवारों
Source: ABP Business
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
Zubeen Garg's Family, Fans Stage Protest Demanding Justice For Late Singer
Morning Digest: INDIA bloc rally takes SIR protest to Supreme Court; Delhi police accused of beating, assaulting detainees, and more
Berlin to BITS Pilani: How Nobel-winning optogenetics connects to parasite research in Hyderabad
Ronaldo on target as Al-Nassr win after security delay
एक टिप्पणी, एक पोस्ट और बड़ा विवाद... CJI से इस्तीफे की मांग पर छिड़ी बहस
Mehbooba Mufti opposes motorable boulevard on western side of famous Dal Lake
US Actor Selma Blair Arrested For Biting, Punching Attendants On Plane
Musk has spent $276 million on midterms to help Republicans retain control of Congress
घी बनाने के अलावा भी काम आती है मलाई, जानें इसके 5 अनोखे इस्तेमाल
Demolition of tribals’ houses in M.P. draws Shivraj’s anger; says ‘Mohan ji became CM with their votes’
Is Rahul Gandhi using Neha Bora to corner the cockroaches?