मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत में सैटेलाइट इंटरनेट कारोबार को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. SpaceX और Tesla के प्रमुख एलन मस्क ने एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर निशाना साधा है. इस बार मस्क ने अंबानी के समर्थकों को घेरते हुए उन पर दोहरी बातें करने का आरोप लगाया है. मस्क का कहना है कि एक तरफ लोग दावा करते हैं कि भारत में अंबानी की कंपनियां बहुत कम कीमत पर इंटरनेट दे रही हैं, इसलिए स्टारलिंक उनसे मुकाबला नहीं कर पाएगी. वहीं, दूसरी तरफ यही लोग स्टारलिंक को एक बड़ा कॉम्पिटिशन भी बता रहे हैं. यहां देखें मस्क ने अपने ट्वीट में क्या- क्या कहा है. मस्क ने क्या कहा?मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अंबानी के समर्थकों के तर्कों पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अगर स्टारलिंक की सेवाएं भारत में मौजूदा इंटरनेट सेवाओं के मुकाबले महंगी होंगी तो ग्राहक उन्हें नहीं खरीदेंगे. ऐसे में कंपनी को अपनी कीमतें कम करनी पड़ेंगी. मस्क का कहना है कि कॉम्पिटिशन का फायदा आम लोगों को मिलता है, क्योंकि उनके पास ज्यादा ऑप्शन होते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि स्टारलिंक के आने से अंबानी का मुनाफा कम हो सकता है लेकिन इससे उनका कारोबार बंद नहीं हो जाएगा. हालांकि, ये मस्क के अपने तर्क और दलीलें हैं. स्टारलिंक की भारत में व्यावसायिक सेवाएं शुरू होने और उनकी कीमतों को लेकर अभी तक सरकार की तरफ से आखिरी फैसला नहीं आया है. The ridiculous arguments by Ambani’s army of Internet shills make no sense On the one hand, they say Starlink couldn’t possibly compete with the amazing low prices offered by Ambani’s de facto monopoly in India an
Source: ABP Business
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
रियाद के बाद अब दम्माम एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला, सऊदी में गहराया संकट
Pargat Singh says ‘Congress is united’ as he takes charge of Punjab unit
12 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा मुहूर्त और राहुकाल का समय
Riyadh airport attack: One Indian killed, 10 others injured; Government says ‘unacceptable’
विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, राजीव चौक समेत दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
Shakti, strength of Siva
Community-led model to tackle drug abuse in 300 Haryana villages
Premier League: Man City defeats Liverpool 3-0, silencing hostile Anfield crowd
Sporadic protests break uneasy calm in Delhi
Anti-CEC protest Highlights, October 11: CJI Surya Kant declines to meet INDIA bloc leaders; Delhi Police detain women protesters in the evening
Central Delhi returns to normal life, but protests and heavy security keep city on edge