'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तब अफरातफरी मैच गई जब फ्लाइट में अचानक धुआं निकलने लगा.स्थितियों को नियंत्रण में करने के लिए फ्लाइट को चेन्नई से पहले हैदराबाद में ही सुरक्षित लैंड करा लिया गया. दरअसल, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि फ्लाइट के ओवरहेड बिन में रखे एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलता देखा गया था. बाद में विमान सुरक्षित रूप से उतार लिया गया. यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला था धुआं इंडिगो ने एक बयान में कहा कि 11 अक्टूबर, 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 6115 को एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने का पता चलने के बाद हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया. केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को काबू में कर लिया. एयरलाइन ने आगे बताया कि तय नियमों के अनुसार, पायलटों ने फ्लाइट का रास्ता बदला और उसे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा. यह भी पढ़ें- नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता यात्रियों को सुरक्षित दूसरी फ्लाइट से भेजा गया चेन्नई साथ ही, चेन्नई की यात्रा जारी रखने के लिए यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान का इंतजाम भी किया गया. अब तक मिली खबर के अनुसार किसी भी अप्रिय घटना होने की खबर नहीं मिली है. फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित हैदराबाद एयरपोर्ट पर लाया गया. जहां से वे अपने गंतव्य की ओर भेज दिए गए. VIDEO | Hyderabad: Smoke detected in Chennai-bound Indigo flight from Delhi; plane diverted to Hyderabad, lands safely. Inside visuals from the plane. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos - https://t.
Source: ABP India
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
रियाद के बाद अब दम्माम एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला, सऊदी में गहराया संकट
Pargat Singh says ‘Congress is united’ as he takes charge of Punjab unit
12 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा मुहूर्त और राहुकाल का समय
Riyadh airport attack: One Indian killed, 10 others injured; Government says ‘unacceptable’
विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, राजीव चौक समेत दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
Shakti, strength of Siva
Community-led model to tackle drug abuse in 300 Haryana villages
Premier League: Man City defeats Liverpool 3-0, silencing hostile Anfield crowd
Sporadic protests break uneasy calm in Delhi
Anti-CEC protest Highlights, October 11: CJI Surya Kant declines to meet INDIA bloc leaders; Delhi Police detain women protesters in the evening
Central Delhi returns to normal life, but protests and heavy security keep city on edge