उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लखनऊ स्थित मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान हुए बवाल के बाद मामले की जांच के लिए 5 सदस्यों की जांच कमेटी बना दी गई है. ये कमेटी यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बनाई है. कमेटी को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी. समिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और अब्दुल हन्नान, महिला नेशनल कोऑर्डिनेटर शमीना शफीक और पूर्व सांसद रवि वर्मा को शामिल किया गया है. समिति विवाद से जुड़े दोनों पक्षों के आरोपों, घटना की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा करेगी. यह भी पढ़ें: अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश किस बात से शुरू हुआ विवाद? पहले किसने किया कमेंट सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचते हैं तभी महिला कार्यकर्ता ममता चौधरी उन पर कमेंट करती है. जिसके बाद अजय राय और कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते विवाद धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया. मौके पर जूतम-पैजार जैसी स्थिति बन गई. हंगामे के बाद अजय राय अपने समर्थकों के साथ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए. मामले को शांत कराने के लिए राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद को हस्तक्षेप करना पड़ा. उसके बाद स्थिति सामान्य हुई. वहीं, ममता चौधरी का आरोप है कि वीडियो को संदर्भ से काटकर पेश किया जा रहा है. ऐसे में जांच समिति के सामने दोनों पक्षों का रुख और उपलब्ध वीडियो अहम हो सकते हैं. अनुशासन समिति की जगह अलग कमेटी क्यों? इस म
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!