ExploreX Article

SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार

SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट पर बड़ा संकट मंडराने लगा है. बकाया वेतन न मिलने पर क्यू400 विमान के पायलटों ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया है. पायलटों के इस एक्शन से स्पाइसजेट का संचालन ठप होने की कगार पर पहुंच गया है. बड़ी बात ये है कि पायलटों के ग्रुप एएलपीए इंडिया ने भी उनके इस फैसला का समर्थन किया है. स्पाइसजेट ने नहीं दिया कोई बयान बता दें कि स्पाइसजेट पिछले कई महीनों से ही कामकाज और पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में क्यू400 विमानों को उड़ाने वाले लगभग 40 पायलटों ने बकाया वेतन मिलने तक उड़ान भरने से ही इनकार कर दिया. यानी जब तक उनको बकाया वेतन नहीं मिलेगा तक वे उड़ाने नहीं भरेंगे. बड़ी बात ये है कि फिलहाल इस पर स्पाइसजेट ने कोई बयान ही नहीं दिया है. वेतन न मिलने से हुई परेशानी एएलपीए इंडिया के मुताबिक, पिछले कई महीनों से ही पायलटों को कामकाज और पैसों से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. संगठन का कहना है कि पायलटों को समय पर वेतन ही नहीं दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों को बकाया जरूरी लाभों का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है. वहीं विमान से जुड़ी सेवा देने में भी दिक्कतें सामने आई हैं. यही वजह है कि पायलटों ने अपने सम्मान, विमान की सुरक्षा और अधिकार को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि अभी फिलहाल स्पाइसजेट के किताने विमान उड़ान भर रहे हैं? कितने विमान भर रहे हैं उड़ान? प्लेनस्पॉटर्स डॉट नेट के मुताबिक, फिलहाल स्पाइसजेट के एक- दो नहीं, बल्कि 10 विमान उड़ान भर रहे हैं. इसके अलावा स्पाइसजेट के 37 विमान खड़े हैं. अहम बात ये है कि 10 विमान जो उड़ान भर रहे हैं, उनमें क्यू400 विमान भी है.&nbs

Source: ABP Business

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!