ExploreX Article

Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job

Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job

आज के समय में हर किसी को घूमना पसंद है और नई-नई जगहों पर जाकर बढ़िया रील बनाना भी खूब मजा देता है. लेकिन बहुत से लोग अपने कामकाज के चलते अपने घूमने के शौक को पूरा नहीं कर पाते. कुछ लोगों का सपना होता है वह कंटेट क्रिएट करें लेकिन दफ्तर की नौकरी करते-करते यह सपना भी किसी फाइल की तरह डिलीट सा हो जाता है. लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपको सिर्फ दुनिया घूमने, मजेदार एडवेंचर करने और रील बनाने के बदले लाखों रुपये की सैलरी मिले तो कैसा रहेगा. सुनने में यह किसी सपने जैसा लगता है. लेकिन मशहूर अरबपति बिजनेसमैन Richard Branson की कंपनी Virgin Group ऐसी ही एक कंटेट क्रिएटर्स के लिए बढ़िया नौकरी लेकर आई है. इस जॉब में आपको किसी डेस्क पर बैठकर काम नहीं करना है बल्कि अलग-अलग देशों की सैर करनी है और अपने एक्सपीरिएंश को रील में दर्ज करना है. कैसे मिलेगी यह नौकरी जानना के लिए पढ़ें पूरी खबर. क्या है Head Of Yes की यह नौकरी? Virgin Group ने अपने Yes डिपार्टमेंट के तहत एक बेहद खास पद निकाला है. जिसे Head Of Yes नाम दिया गया है. यह नौकरी सीधे तौर पर कंपनी के Virgin Red प्रोग्राम से जुड़ी होगी. इसमें चुने जाने वाले शख्स का काम दुनिया की खूबसूरत जगहों पर जाना, वहां की रोमांचक एक्टिविटीज का हिस्सा बनना और उन यादगार पलों को मजेदार रील के जरिए लोगों के सामने पेश करना होगा. यानी जो लोग ट्रैवलिंग और रील बनाने के दीवाने हैं उनके लिए यह एक दम बेस्ट मौका है यह नौकरी जनवरी 2027 से शुरू होगी और इसका कॉन्ट्रैक्ट छह महीने का रहेगा. अगर सैलरी की बात करें, तो अमेरिका के उम्मीदवारों के लिए सालाना आधार पर 1 लाख डॉलर और ब्रिटेन के लोगों के लिए 75 हजार पाउंड तक का पैकेज तय किया गया है. भारतीय रुपयो

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!