ExploreX Article

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पंजाब को गुरुओं, किसानों और शहीदों की भूमि बताते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के संरक्षण में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है. बृजभूषण शरण सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री के पंजाब को नशामुक्त बनाने के संकल्प का समर्थन करते हुए कहा कि उनका संकल्प जरूर पूरा होगा. मीडिया से बातचीत के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पंजाब का देश के इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान है. ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप हत्या का मामला उठाया उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग की घटना से लेकर भगत सिंह और उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों की शहादत तक, पंजाब ने देश के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस गौरवशाली भूमि को नशे की समस्या से घेर दिया है. नशामुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाने वाले व्यक्ति की हत्या का मामला गंभीर है. उनके मुताबिक, नशे का कारोबार बहुत बड़े स्तर पर चल रहा है और इसे राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोपों की जांच होनी चाहिए. उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय गृहमंत्री का पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प पूरा होगा. विपक्ष के आंदोलनों पर बृजभूषण के गंभीर आरोप विपक्षी दलों के आंदोलनों को लेकर भी पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये आंदोलन महंगाई, बेरोजगारी या किसानों की समस्याओं के लिए नहीं, बल्कि देश को अस्थिर करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं. उन्होंने आंदोलनों में विदेशी हाथ होने की आशंका भी जताई. बृजभूषण शरण सिंह ने कह

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!