Nothing ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Nothing OS 5.0 को रोलआउट करना शुरू कर दिया है. Android 17 पर आधारित इस अपडेट में कंपनी ने डिजाइन से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फोन की परफॉर्मेंस तक कई बदलाव किए हैं. कंपनी के मुताबिक, इसमें 80 से ज्यादा नए बदलाव शामिल हैं, फिलहाल इसका स्टेबल अपडेट Nothing Phone (3) के लिए जारी किया जा रहा है. आने वाले महीनों में दूसरे Nothing और CMF स्मार्टफोन तक भी इसे पहुंचाने की योजना है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या आपके फोन को अपडेट मिलेगा. क्या आपके फोन को अपडेट मिलेगा? Nothing OS 5.0 का स्टेबल अपडेट फिलहाल Nothing Phone (3) के लिए जारी किया जा रहा है. कंपनी के मुताबिक, नवंबर में Nothing Phone (4a) और Phone (3a) सीरीज को भी यह अपडेट मिलेगा. इसके बाद दूसरे योग्य Nothing और CMF स्मार्टफोन तक इसे पहुंचाया जाएगा, हालांकि सभी फोन में अपडेट एक साथ नहीं आएगा. कंपनी इसे अलग-अलग चरणों में जारी कर रही है. इसलिए आपके फोन में अपडेट कब उपलब्ध होगा, यह उसके मॉडल और क्षेत्र पर निर्भर करेगा. फोन में अपडेट कैसे चेक करें? Nothing Phone (3) की Settings में जाकर System सेक्शन खोल सकते हैं. यहां Nothing OS या सिस्टम अपडेट से जुड़े ऑप्शन में जाकर अपडेट की उपलब्धता चेक करें. अपडेट दिखाई देने पर Download and install का ऑप्शन चुनें. डाउनलोड पूरा होने के बाद फोन रीस्टार्ट होकर नए सॉफ्टवेयर पर अपडेट हो जाएगा. ध्यान रखें कि अपडेट की सूचना सभी यूजर्स को एक ही समय पर नहीं मिलेगी. अगर अभी आपके फोन में Nothing OS 5.0 दिखाई नहीं दे रहा है, तो इसकी वजह चरणबद्ध रोलआउट हो सकता है. वहीं दूसरे Nothing और CMF फोन के लिए अपडेट का इंतजार करना पड़ सकता है. यह भी पढ़
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!