ExploreX Article

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी

IT कंपनीज में छंटनियों का दौर पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है. इस छटंनी वाली लिस्ट में अब दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का नाम भी जुड़ गया है. जी हां! नेटफ्लिक्स ने कर्मचारियों की छंटनी का बड़ा फैसला लिया है. कंपनी अपने कुल कर्मचारियों में से करीब 6% की कटौती करने जा रही है. इससे लगभग एक हजार कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. ये साल 2022 के बाद कंपनी में छंटनी का सबसे बड़ा दौर है. कंपनी के मुताबिक, छंटनी का सबसे ज्यादा असर प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी, कानूनी मामलों और HR डिपार्टमेंट पर पड़ेगा. नेटफ्लिक्स कंपनी में पिछले साल के आखिर तक करीब 16 हजार कर्मचारी थे. कर्मचारियों को दी गई सूचनाVariety के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस और ग्रेग पीटर्स ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए छंटनी का फैसला लेना आसान नहीं है. कंपनी नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को इस बदलाव के दौरान सपोर्ट करेगी. कंपनी के दोनों अधिकारियों ने ये भी बताया कि नेटफ्लिक्स का कारोबार मजबूत है और कंपनी इस साल के लिए फिक्स टारगेट हासिल करने की दिशा में आगे काम कर रही है. कंपनी उन सेक्टर्स में भी निवेश जारी रखेगी, जहां से कारोबार बढ़ाने और सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. क्यों किया गया छंटनी का फैसला?नेटफ्लिक्स को यूट्यूब और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म से कड़ी टक्कर मिल रही है. इन प्लेटफॉर्म पर काफी कंटेंट मुफ्त में मिल जाता है, जिससे दर्शकों का समय बंट रहा है. इससे नेटफ्लिक्स के लिए दर्शकों को अपने प्लेटफॉर्म पर बनाए रखना चुनौती बन गया है. कंपनी अब सिर्फ सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई पर निर्भर नहीं रहना चाहती. इसके लिए वो एड, लाइव प्रोग

Source: ABP Business

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!