ExploreX Article

Laptop Charger में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान! वरना होगा नुकसान

Laptop Charger में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान! वरना होगा नुकसान

लैपटॉप हमारे रोजमर्रा के काम का अहम हिस्सा बन चुका है. ऑफिस का काम हो, पढ़ाई हो या मनोरंजन, घंटों लैपटॉप इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन लैपटॉप की परफॉर्मेंस के साथ उसके चार्जर की सुरक्षा पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है. खराब चार्जर न सिर्फ लैपटॉप को नुकसान पहुंचाता है बल्कि शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग या आग जैसी स्थिति भी पैदा कर सकता है. अगर आपके चार्जर में ऐसे संकेत मिलें तो इन्हें बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. चार्जर या अडैप्टर जरूरत से ज्यादा गर्म होना चार्जिंग के दौरान चार्जर का हल्का गर्म होना नॉर्मल है. लेकिन अगर अडैप्टर इतना गर्म हो जाए कि उसे छूना मुश्किल लगे तो ये चिंता का विषय है. लगातार ज्यादा गर्म होना अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स में खराबी या बिजली से जुड़ी समस्या की ओर इशारा करता है. ऐसी कंडिशन में चार्जर का इस्तेमाल रोककर उसे चेक करवाना बेहतर रहता है. केबल पर कट या तार दिखाई देना चार्जर की केबल अगर कहीं से कट गई है, उसका बाहरी कवर निकल गया है या अंदर के तार दिखाई देने लगे हैं तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें. टूटे या कटे तार से करंट लीकेज या शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है. खासकर अगर केबल को मोड़ने पर चार्जिंग बार-बार रुकती या शुरू होती है तो ये केबल बदलने का संकेत है. यह भी पढ़ें: लैपटॉप खरीदते समय सबसे ज्यादा क्या देखते हैं लोग? रिपोर्ट में हुआ खुलासा जलने की गंध या अजीब आवाज चार्जर से जलने जैसी गंध, चटकने की आवाज या भनभनाहट सुनाई दे तो इसे नजरअंदाज न करें. नॉर्मल चार्जर से ऐसी गंध या आवाज नहीं आनी चाहिए. ये अंदर किसी कंपोनेंट के खराब होने का संकेत होता है. ऐसे समय में चार्जर को तुरंत पावर सप्लाई से निकाल दें और दोबारा इस्तेमाल करने से बचें. लैपटॉप बार-

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!