भारत में इंटरनेट की जंग अब एक नए दौर में पहुंचती दिख रही है. अब तक सस्ते डेटा और रिचार्ज प्लान के लिए पहचाने जाने वाले टेलीकॉम बाजार में सैटेलाइट इंटरनेट भी बड़ी चुनौती बन सकता है. एलन मस्क ने साफ संकेत दिया है कि भारत में Starlink को अपनी सेवाओं की कीमत कम रखनी होगी. उनका मानना है कि अगर इंटरनेट का खर्च ज्यादा हुआ, तो यूजर्स इसे अपनाने से पीछे हट सकते हैं. मस्क का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की डिजिटल इकाई Jio Platforms अपने प्रस्तावित IPO की तैयारी कर रही है. वहीं दूसरी ओर भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को शुरू करने के लिए Starlink और जियो की सैटेलाइट दोनों को अंतिम सुरक्षा मंजूरी का इंतजार है. भारत में Starlink की कीमत पर क्या बोले एलन मस्क? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मस्क ने कहा कि भारत में Starlink को अपनी सेवाओं की कीमत किफायती रखनी होगी. उनके मुताबिक अगर कीमत बहुत ज्यादा हुई, तो यूजर्स इस सेवा को नहीं खरीदेंगे, हालांकि उन्होंने अभी तक भारत में Starlink के संभावित प्लान या उनकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है. मस्क ने यह भी कहा कि बाजार में मुकाबला बढ़ने से भारतीय यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे. सस्ते डेटा के बाजार में जियो को मिलेगी चुनौती? मस्क ने माना कि Starlink के आने से मुकेश अंबानी की कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ सकता है, लेकिन इससे जियो का कारोबार खत्म नहीं होगा. भारत में मोबाइल डेटा की कीमत करीब 8 सेंट प्रति GB है, जो दुनिया के सबसे सस्ते डेटा बाजारों में गिना जाता है. सस्ते इंटरनेट ने जियो को आगे बढ़ने में जरूरी भूमिका निभाई है. ऐसे में Starlink के लिए भी भारतीय यूजर्स तक पहुंच बनाने में कीमत एक बड़ा फै
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!