ExploreX Article

iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!

iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!

Apple के नए iPhone को लेकर लॉन्च से पहले चर्चाएं तेज हैं. इस बार कंपनी के Pro मॉडल के रंगों ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से कुछ घंटे पहले एक छोटा वीडियो ऑनलाइन सामने आया है. इसमें कथित तौर पर दोनों फोन के रिटेल डेमो यूनिट दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में iPhone 18 Pro Max बरगंडी शेड में नजर आ रहा है, जबकि iPhone 18 Pro को हल्के नीले रंग में देखा गया है. इसके सामने आने के बाद Apple के नए Pro मॉडल के कलर को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. iPhone 18 Pro Max में दिखा Dark Cherry कलर करीब 14 सेकंड का यह वीडियो दक्षिण कोरियाई ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Naver पर सामने आया है. इसे टिप्स्टर yeux1122 ने शेयर किया है. वीडियो में कथित iPhone 18 Pro Max बरगंडी रंग में दिखाई देता है. इस शेड को पहले सामने आई रिपोर्ट्स में Dark Cherry बताया गया है. वीडियो में खास बात यह है कि कथित iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone 17 Pro Max का डार्क ब्लू मॉडल भी दिखाई देता है. iPhone 18 Pro में दिखा Sky Blue शेड वीडियो में iPhone 18 Pro हल्के नीले रंग में नजर आ रहा है. इस कलर को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं. माना जा रहा है कि यह रंग काफी हल्का हो सकता है और कुछ लाइटिंग कंडीशन में सिल्वर जैसा भी दिखाई दे सकता है. hands on video of iPhone 18 Pro and Pro Max demo units in Dark Cherry and Blue repectively#Apple #iPhone18 #iPhone18ProMax pic.twitter.com/nr008cEsFo — Piyush Bhasarkar (@TechKard) September 7, 2026 यह भी पढ़ें - पुराना फोन फेंकने की गलती न करें! Google Store पर मिलेगी तगड़ी कीमत Pro मॉडल में मिल सकते हैं तीन कलर iPhone 18

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!