ExploreX Article

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस

HP ने भारत में अपना नया ZBook Ultra G3a लैपटॉप पेश किया है. कंपनी ने इसे खास तौर पर AI, इंजीनियरिंग, डिजाइन और कंटेंट तैयार करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 192GB तक की यूनिफाइड मेमोरी और डिवाइस पर ही बड़े AI मॉडल चलाने की क्षमता है. इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन और 96Wh की बैटरी भी मिलती है. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या है. HP ZBook Ultra G3a की कीमत कितनी है? HP के इस नए लैपटॉप की भारत में कीमत 2,89,990 रुपये है. इसे देश में HP के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकता है. यह लैपटॉप ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें Windows 11 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. HP ZBook Ultra G3a के खास फीचर्स क्या है? HP ZBook Ultra G3a में AMD Ryzen AI Max+ Pro सीरीज का प्रोसेसर मिलता है. इसका टॉप वेरिएंट AMD Ryzen AI Max+ Pro 495 चिप के साथ आता है, जिसमें 16-कोर CPU दिया गया है. इसकी क्लॉक स्पीड 5.2GHz तक जाती है. इसमें AMD ग्राफिक्स चिप भी मिलती है. लैपटॉप में 192GB तक की यूनिफाइड मेमोरी दी गई है, जिसमें 160GB तक की डेडिकेटेड VRAM शामिल है. कंपनी ने इसमें नया थर्मल डिजाइन भी दिया है, जिससे यह 81.8 प्रतिशत तक ज्यादा TDP सपोर्ट कर सकता है. यह भी पढ़ें - RedMagic 12 Pro+ आज होगा लॉन्च, मिलेगी 185Hz की बिना कटआउट स्क्रीन लैपटॉप पर ही चला सकेंगे बड़े AI मॉडल इस डिवाइस में 55 TOPS क्षमता वाला NPU दिया गया है. HP का दावा है कि यह लैपटॉप 300 अरब पैरामीटर तक वाले बड़े लैंग्वेज मॉडल (LLM) को लोकल स्तर पर चला सकता है. AI से जुड़े कुछ बड़े कामों के लिए सीधे लैपटॉप की प्रोसेसिंग क्षमता

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!