फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले Samsung ने अपने प्रीमियम टैबलेट Galaxy Tab S10+ पर खास ऑफर पेश किया है. कंपनी इस टैबलेट को काम, क्रिएटिविटी और स्मार्ट लाइफस्टाइल के लिए एक ऑल-राउंड डिवाइस के रूप में पेश कर रही है. बड़े Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, AI फीचर्स और बॉक्स में मिलने वाले S Pen के साथ Galaxy Tab S10+ प्रोफेशनल्स, क्रिएटिव यूजर्स और टेक पसंद करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. तो आइए जानते हैं कि Samsung के फेस्टिव ऑफर पर क्या खास मिल रहा है. Galaxy Tab S10+ में क्या खास है? Galaxy Tab S10+ में 31.47 सेंटीमीटर का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव टेक्नोलॉजी भी मौजूद है, जिससे स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक कम होती है और विजुअल ज्यादा साफ दिखाई देते हैं. टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सेटअप मिलता है, जिसे AI Dialogue Boost का सपोर्ट दिया गया है. इससे आवाज को ज्यादा साफ बनाने में मदद मिलती है. डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है, जबकि Armor Aluminium construction इसे मजबूती देने का काम करता है. फेस्टिव ऑफर में इतनी हुई कीमत 1. Samsung ने Galaxy Tab S10+ के दोनों वेरिएंट पर फेस्टिव कीमत पेश की है.12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला Wi-Fi मॉडल अब 1,05,999 रुपए की जगह 88,999 रुपए में मिल रहा है, 2. 5G वेरिएंट की कीमत 1,20,999 रुपए से घटाकर 1,03,999 रूपए कर दी गई है. इसके साथ कंपनी ने No-Cost EMI की सुविधा भी दी है. 3. Wi-Fi मॉडल को बैंक के जरिए 14,833 रूपए प्रति महीने, NBFC के जरिए 7,417 रुपए प्रति महीने और Samsung Finance+ के जरिए 6,877 रुपए प्रति महीने की EMI पर लिया जा सकता है. 4. Samsung Finance+ में 15 प्रतिशत डाउन पे
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!