आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी अपडेट रखना जरूरी है. Facebook का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स की ईमेल आईडी समय के साथ बदल जाती है. कुछ लोग पुरानी ईमेल आईडी का इस्तेमाल बंद कर देते हैं, तो कुछ अपने अकाउंट में एक नया ईमेल जोड़ना चाहते हैं. ऐसी स्थिति में Facebook अकाउंट से जुड़ी ईमेल आईडी को अपडेट करना सही होता है. ईमेल एड्रेस केवल अकाउंट की जानकारी तक सीमित नहीं होता, बल्कि लॉगिन, जरूरी नोटिफिकेशन और अकाउंट रिकवरी के दौरान भी काम आता है. इसलिए अगर आपकी Facebook प्रोफाइल में पुरानी या ऐसी ईमेल आईडी जुड़ी है, जिसका आप अब इस्तेमाल नहीं करते, तो उसे बदलने ज्यादा बेहतर होगा. इसके लिए नया Facebook अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है. Meta के Accounts Centre के जरिए यूजर्स अपनी जानकारी मैनेज कर सकते हैं. Facebook अकाउंट में नई ईमेल आईडी कैसे जोड़ें? अगर आप अपने मौजूदा Facebook अकाउंट में नई ईमेल आईडी जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले Facebook ऐप खोलें और अपने अकाउंट को लॉगिन करें. इसके बाद मेन्यू या प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें. अब Settings & privacy के विकल्प पर जाएं और Settings खोलें. यहां आपको अकाउंट से जुड़ी अलग-अलग सेटिंग्स दिखाई देंगी. इसके बाद Accounts Centre में जाएं. यहां Personal details के विकल्प पर टैप करें और फिर Contact info खोलें. अब Add new contact का विकल्प चुनें. इसके बाद Add email address पर टैप करें और वह नई ईमेल आईडी दर्ज करें, जिसे आप अपने Facebook अकाउंट से जोड़ना चाहते हैं. अगर स्क्रीन पर अकाउंट चुनने का विकल्प दिखाई देता है, तो सही अकाउंट को सिलेक्ट करें. ईमेल आईडी डालने के बाद Next पर टैप करें. वेरिफिकेशन के लिए Facebook आपके नए ईमेल एड
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!