उत्तर प्रदेश में वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया. ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह के’ अवसर पर पुष्प वर्षा कर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों का मान बढ़ाया और कहा कि सरकार स्वच्छता कर्मियों को मानदेय की गारंटी दे रही है. यदि कोई उनके मानदेय में कटौती करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स निगम काम कर रहा है. स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए. इसके साथ ही उन्हें कर्मचारी राज्य बीमा के तहत उपचार के लिए अस्पताल की सुविधा भी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्मिकों को सुरक्षा बीमा मिलेगा. दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार के लोग लाचार नहीं होंगे. उनका भी पीएफ कटेगा. सेवानिवृत्त होने पर उनके पास खुद की पूंजी भी होगी और बैंक से इस पर ब्याज भी मिलेगा, जिससे वह बच्चों पर आश्रित नहीं होंगे, बल्कि अपना खर्च खुद उठा सकेंगे. यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं सफाई कर्मियों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा पर जोर मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके आर्थिक और सामाजिक भविष्य को सुरक्षित करने पर जोर दिया. कहा कि सरकार की इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता कर्मियों को आत्मीयता के साथ अपने हाथों से भोजन
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!