ExploreX Article

CJP प्रोटेस्टः फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR

CJP प्रोटेस्टः फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से आयोजित विरोध प्रदर्शन की जांच के दायरे में अब पाकिस्तान का एंगल भी शामिल होने की खबर सामने आ रही है. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कथित रूप से शेयर किए जा रहे फर्जी पोस्टों को लेकर 4 FIR दर्ज किए हैं. जबकि इस जांच के दायरे में पाकिस्तान बेस्ड सोशल मीडिया हैंडल्स भी दिल्ली पुलिस की नजर में है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की निगरानी में अब तक करीब 500 सोशल मीडिया पोस्ट हटाए गए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये पोस्ट अफवाह फैलाने और लोगों के बीच अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे थे. ऐसे में सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी और अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर दिल्ली पुलिस अपनी बाज जैसी नजर बनाए बैठी है. दिल्ली पुलिस ने इसी कार्रवाई के तहत तकरीबन 100 सोशल मीडिया हैंडल्स भी डाउन किए हैं. CJP ने जंतर मंतर पर किया था विरोध प्रदर्शन का आह्वान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और देश भर में जारी एसआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था. CJP के बुलाने पर भारी मात्रा में युवा और अन्य लोगों ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर मंतर की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. CJP प्रोटेस्ट को रोकने के लिए प्रशासन ने क्या उठाए थे कदम? हालांकि, CJP की बुलाए गए प्रदर्शन को विफल करने के लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी दिल्ली को 10 अक्टूबर को छावनी में बदल दिया था. प्रशासन की तरफ से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 30 हजार से ज्यादा पुलिस बल, पैरामिलिट्री फोर्स

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!