ExploreX Article

CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'

CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (12 अक्टूबर, 2026) को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की है. उन्होंने देश भर के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सोमवार को भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे. उन्होंने देश की सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, सिविल सोसाइटी और लोगों का सुप्रीम कोर्ट तक कांग्रेस के मार्च में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जो भी लोग संविधान में भरोसा रखते हैं, संविधान के साथ खड़े हैं, वो सभी लोग कल हमारे साथ चलेंगे. उन्होंने कहा कि हम कल एक राजनीतिक पार्टी, व्यक्ति विशेष, पुरुष-महिला, देश की अलग-अलग राज्यों के निवासी, जाति-वर्ग के तौर पर नहीं, बल्कि भारत के नागरिक के रूप में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. राहुल गांधी ने क्या की अपील? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह बड़ा ऐलान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच किया है. उन्होंने रविवार (11 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ‘आपने कल देखा कि दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा. उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी, लेकिन उन्हें पुलिस वालों और BJP के गुंडों, दोनों ने उनको मारा-पीटा. ऐसा भारत हम नहीं चाहते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘कल हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!