Apple अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को आगे बढ़ाते हुए ऐसी एक्सेसरीज लेकर आया है, जिन्हें iPhone के जरिए एक ही जगह से मैनेज किया जा सकेगा. कंपनी ने 13 अक्टूबर 2026 को अपने Welcome Home इवेंट में Apple Home Collection पेश किया है. इस नई रेंज में स्मार्ट लॉक, वीडियो डोरबेल, इनडोर और आउटडोर कैमरे के साथ स्मार्ट थर्मोस्टेट शामिल हैं. इन प्रोडक्ट्स को LG Electronics और Schneider Electric के साथ मिलकर तैयार किया गया है. कंपनी का फोकस घर के अलग-अलग डिवाइस को आपस में जोड़ने के साथ उनकी सुरक्षा और इस्तेमाल को आसान बनाने पर है. तो आइए जानते हैं कि Apple Home Collection क्या है. साथ ही यह स्मार्ट लॉक, कैमरे और थर्मोस्टेट को कैसे कनेक्ट करेगा. क्या है Apple Home Collection? Apple Home Collection स्मार्ट होम एक्सेसरीज की एक नई रेंज है. इसके जरिए यूजर्स घर के अंदर और बाहर की एक्टिवीटीज पर नजर रखने, दरवाजे का एक्सेस मैनेज करने और तापमान कंट्रोल करने जैसे काम कर सकेंगे. खास बात यह है कि इन डिवाइस को Apple Home ऐप से चलाया जा सकेगा. इन्हें सेटअप करने के लिए iPhone को डिवाइस के पास लाकर एक टैप से प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इसके लिए अलग ऐप डाउनलोड करने या नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी. स्मार्ट लॉक और कैमरे कैसे करेंगे काम? इस कलेक्शन में LG का Smart Deadbolt Lock और Video Doorbell शामिल हैं. स्मार्ट लॉक में Ultra Wideband तकनीक दी गई है, जो यूजर के दरवाजे के पास आने का पता लगा सकती है. कम्पैटिबल iPhone या Apple Watch में होम की होने पर दरवाजा अपने आप अनलॉक हो सकता है. इसके अलावा, PIN पैड या फोन और वॉच टैप करके भी लॉक खोला जा सकेगा. वहीं वीडियो डोरबेल की मदद से दरवाजे पर आए
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!