घर में मौजूद स्मार्ट गैजेट्स को संभालना अब पहले से आसान हो सकता है. Apple ने अपने Welcome Home Event 2026 में स्मार्ट होम से जुड़े कई नए प्रोडक्ट पेश किए हैं. इन डिवाइस की मदद से यूजर्स घर के स्मार्ट डिवाइसों को कंट्रोल करने, टीवी पर अपने पसंदीदा शो देखने और वॉयस कमांड का इस्तेमाल करने जैसे काम आसानी से कर सकेंगे. इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा Apple के नए HomeView स्मार्ट डिस्प्ले की रही. इन नए प्रोडक्ट्स के जरिए Apple घर के अलग-अलग स्मार्ट डिवाइस को एक साथ जोड़ने और Siri को AI फीचर्स के साथ बेहतर बनाने पर जोर दे रहा है. तो आइए जानते हैं कि Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या लॉन्च हुआ. Apple HomeView हुआ लॉन्च Apple HomeView कंपनी का नया स्मार्ट होम हब है. इसमें 7 इंच की Liquid Retina टचस्क्रीन दी गई है, जिसे टेबल पर रखने या दीवार पर लगाने का विकल्प मिलता है. इसके टेबलटॉप मॉडल में स्क्रीन को जरूरत के हिसाब से घुमाया जा सकता है. इसकी स्क्रीन 500 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है. यह डिवाइस A18 चिप और Siri AI के साथ आती है. इसमें फेस रिकग्निशन की मदद से घर के छह सदस्यों तक की पहचान की जा सकती है. इसकी बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी. Apple TV 4K किया गया पेश Apple ने अपने Apple TV 4K को भी अपडेट किया है. इसमें A19 चिप दी गई है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करती है. इसमें Siri AI की मदद से आवाज के जरिए शो खोजने और स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने की सुविधा मिलेगी. नए मॉडल में बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिए गए हैं. इसे चार HomePod स्पीकर्स तक से जोड़कर सराउंड साउंड का अनुभव लिया जा सकता है. इसके Siri Remote में भी नया फीचर है, जिसस
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!