ExploreX Article

Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?

Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?

किसी मीटिंग में हुई जरूरी चर्चा हो, फोन पर मिला कोई काम या बातचीत के दौरान तय की गई अगली योजना, कई बार जरूरी बातें याद रखना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर कोई डिवाइस आपकी बातचीत से जरूरी जानकारी निकालकर उसकी समरी तैयार कर दे और जरूरी कामों की याद भी दिलाए, तो नोट्स बनाने की जरूरत काफी कम हो सकती है. ऐसे में Amazon ने अपने AI डिवाइस पोर्टफोलियो में दो नए गैजेट्स Bee Frontier और Bee Eclipse पेश किए हैं. ये डिवाइस बातचीत को समझकर उसकी समरी बनाने, जरूरी कामों की पहचान करने और रिमाइंडर तैयार करने में मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं कि इनकी टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है. Amazon के नए AI गैजेट्स की टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है? Amazon के मुताबिक, दोनों डिवाइस दिनभर की बातचीत से यूजफुल जानकारी निकाल सकते हैं. जैसे किसी मीटिंग के बाद यूजर उनके जरिए चर्चा के जरूरी पॉइंट दोबारा देख सकता है. इसके अलावा बातचीत में तय किए गए कामों की लिस्ट बनाने, फॉलो-अप ईमेल तैयार करने और कैलेंडर इनविटेशन बनाने में भी मदद मिल सकती है. ये डिवाइस Gmail, Google Calendar और Microsoft Outlook जैसी सेवाओं से भी जुड़ सकते हैं. इससे इन्हें संबंधित जानकारी के आधार पर ज्यादा यूजफुल सुझाव देने में मदद मिलती है. Bee Frontier क्या है? Bee Frontier एक पहनने योग्य डिवाइस है, जिसे कलाई पर पहना जा सकता है या कपड़ों पर क्लिप किया जा सकता है. इसमें नॉइज फिल्टरिंग वाले दो माइक्रोफोन दिए गए हैं. यह पानी से बचाव की सुविधा के साथ आता है और इसकी बैटरी सात दिनों तक चल सकती है. इसे Onyx, Lavender और Sage रंगों में पेश किया गया है. इसकी कीमत 74.99 डॉलर (लगभग 6,600 रुपये) है. Bee Eclipse क्या है? Bee Eclipse क्र

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!