त्योहारों का सीजन शुरू होते ही और हल्की ठंड की दस्तक के साथ ही शहरों की हवा एक बार फिर जहरीली होने लगती है. दिल्ली-एनसीआर और आसपास के बड़े शहरों में सुबह के वक्त धुंध की चादर दिखने लगती है और AQI का ग्राफ बढ़ता ही जाता है. बाहर की हवा तो हमारे बस में नहीं होती है. लेकिन घर के अंदर बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में दिक्कत न हो इसके लिए लोग आजकल Air Purifier खरीद रहे हैं. अक्सर लोग Online सेल में अच्छा डिस्काउंट देखकर ऑर्डर कर देते हैं. लेकिन Air Purifier प्यूरीफायर कोई आम पंखा नहीं है जिसे बस प्लग में लगाया और काम हो गया. अगर आप बिना सही जानकारी के गलत मशीन घर ले आते हैं तो हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी कमरे का प्रदूषण कम नहीं होगा. इसलिए खरीदारी करने से पहले इन तीन जरूरी बातों को अच्छी तरह जान लेना जरूरी है असली HEPA फिल्टर और मल्टी-लेयर फिल्ट्रेशन किसी भी Air Purifier की असली ताकत उसका फिल्टर होता है. बाजार में कई सस्ते प्यूरीफायर HEPA-Type HEPA-Like लिखकर बेचे जाते हैं. जिनसे आपको साफ बचना चाहिए. हमेशा ऐसा Air Purifier चुनें जिसमें True HEPA फिल्टर लगा हो और वह भी कम से कम H13 या H14 ग्रेड का होना चाहिए. यही फिल्टर हवा में उड़ने वाले बेहद बारीक और खतरनाक PM 2.5 के कणों, धूल, पराग और बैक्टीरिया को 99.97 प्रतिशत तक रोकने की ताकत रखता है. इसके अलावा यह भी चेक करें कि मशीन में कम से कम तीन लेयर की फिल्ट्रेशन हो. इसमें सबसे ऊपर प्री-फिल्टर होना चाहिए जो बालों और मोटी धूल को रोक लेता है. वहीं बीच में एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर का होना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि HEPA फिल्टर सिर्फ धूल रोकता है, लेकिन किचन के धुएं, पेंट की गंध, सिगरेट की बदबू और जहरीली गैसों को
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!