ExploreX Article

AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स

AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स

आपके फोन पर किसी अंजान नंबर से कॉल आता है. आप जैसे ही कॉल रिसीव करते हैं दूसरी तरफ से आपके पापा, भाई, बहन या किसी बेस्ट फ्रेंड की घबराई हुई आवाज सुनाई देती है. वह आपसे कहता है कि उसका एक्सीडेंट हो गया है या वह किसी बड़ी प्रॉब्लम में फंस गये है और उन्हें तुरंत कुछ रुपये चाहिए. तो ऐसे में आप क्या करेंगे जाहिर है कि अपनों की ऐसी आवाज सुनकर कोई भी पैनिक कर जाएगा और बिना कुछ सोचे तुरंत पैसे ट्रांसफर कर देगा. लेकिन यह भी तो हो सकता है कि फोन पर बात करने वाला इंसान आपका कोई फैमिली मेंबर नहीं बल्कि एक Cyber Criminal हो. आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से लोगों की हूबहू आवाज कॉपी करके ठगी करने का नया ट्रेंड चल पड़ा है. इसे AI वॉइस स्कैम कहा जा रहा है. देश में बढ़ते फ्रॉड को देखते हुए सरकार के टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने लोगों के लिए एक जरूरी सेफ्टी अलर्ट जारी किया है. इस तरीके से हो रहा है AI वॉइस स्कैम सरकार के टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करके लोगों को इस नए स्कैम से अलर्ट रहने को कहा है. साइबर फ्रॉड करने वाले अब पुराने तरीकों को छोड़कर हाई-टेक हो गए हैं. यह स्कैमर्स AI टूल्स की मदद से किसी भी इंसान की आवाज को चेंज कर लेते हैं. इसके बाद वे आपके पेरेंट्स, भाई-बहन या किसी क्लोज रिलेटिव की आवाज में आपको कॉल लगाते हैं. AI से बदली गई यह आवाज इतनी असली लगती है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है. कॉल पर यह ठग हॉस्पिटल की इमरजेंसी, पुलिस केस या रोड एक्सीडेंट जैसी कोई झूठी कहानी सुनाते हैं. इनका मकसद आपको डराना होता है जिससे आपको सोचने का टाइम ही न मिले. इसी घबराहट का फायदा उठाकर वे तुरंत पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं. कई बार

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!