Apple ने भारत में अपना नया स्मार्ट डिस्प्ले HomeView लॉन्च किया है. इसकी मदद से यूजर्स घर की स्मार्ट लाइट, दरवाजे के लॉक और दूसरे कनेक्टेड डिवाइसों को कंट्रोल कर सकेंगे. इसमें म्यूजिक सुनने, वीडियो कॉल करने और दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल करने का ऑप्शन भी मिलता है. HomeView में Siri AI असिस्टेंट दिया गया है, जो यूजर की जरूरत के मुताबिक जवाब और जानकारी देने में मदद करेगा. इसकी एक खास बात यह भी है कि यह परिवार के अलग-अलग सदस्यों को पहचान सकता है और हर किसी के लिए उनकी पसंद के अनुसार स्क्रीन दिखा सकता है. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 7 इंच की स्क्रीन और Siri AI का सपोर्ट HomeView में 7 इंच की Liquid Retina टचस्क्रीन दी गई है, जो True Tone सपोर्ट और 500 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आती है. इसमें A18 चिप लगी है. स्क्रीन को टेबल पर रखते समय उसके एंगल को एडजस्ट किया जा सकता है. डिवाइस की स्क्रीन यूजर की दूरी के हिसाब से जानकारी दिखा सकती है. दूर से देखने पर जरूरी जानकारी दिखाई देगी, जबकि पास आने पर ज्यादा डिटेल सामने आ सकती है. परिवार के छह सदस्यों को पहचान सकता है इस डिवाइस में फेस रिकग्निशन फीचर दिया गया है, जो परिवार के छह सदस्यों तक की पहचान कर सकता है. इसके आधार पर हर व्यक्ति को अपनी पसंद के ऐप और विजेट वाला होम स्क्रीन मिल सकता है. Messages और Calendar जैसे ऐप्स की निजी जानकारी संबंधित यूजर तक सीमित रहती है, जबकि शेयर फोटो एल्बम और म्यूजिक पूरे परिवार के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. यह भी पढ़ें - Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट म्यूजिक, वीडियो कॉल और स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल HomeView में बिल्ट-इ
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!