घर से निकलने से पहले यह जरूर देख लें कि आज पेट्रोल-डीजल का क्या भाव चल रहा है क्योंकि आज एक और प्राइवेट फ्यूल कंपनी ने ईंधन के रेट में इजाफा किया है. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सपोर्ट वाली Jio-bp ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें कल से यानी कि रविवार, 11 अक्टूबर को ही सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. कीमतें बदलने के बाद हरियाणा में Jio-bp के आउटलेट्स पर पेट्रोल लगभग 109.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.75 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. पंजाब और राजस्थान में क्या है रेट? पंजाब में जियो-बीपी के आउटलेट्स पर पेट्रोल लगभग 108.54 रुपये और डीजल 99.19 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, राजस्थान में इस कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 113.91 से 117.65 रुपये (स्थानीय टैक्स के आधार पर) और डीजल 97.15 से 100.78 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है. नायरा ने भी बढाई कीमत जियो-बीपी से पहले 3 अक्टूबर को एक और निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में इतनी ही बढ़ोतरी की थी. दरअसल, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ने से मार्केटिंग मार्जिन पर दबाव पड़ा है इसलिए कंपनियों को दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं. देश भर में नायरा के 7,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं. इस बीच, सरकारी कंपनियों- इंडियन ऑयल, BPCL और HPCLने रेगुलर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे प्राइवेट रिटेलर्स के मुकाबले कीमतों में अंतर बढ़ गया है. आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत? आज 12 अक्टूबर को देश भर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
Source: ABP Business
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!