ExploreX Article

40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें

40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें

आज के समय में दुनिया के 90 फीसदी कागजी और रिसर्च के काम लैपटॉप के जरिए ही होते हैं. कॉलेज के असाइनमेंट बनाने से लेकर ऑफिस की बड़ी-बड़ी फाइलें तैयार करने, डेटा संभालने और घंटों इंटरनेट पर रिसर्च करने तक हर काम के लिए एक लैपटॉप होना जरूरी है. आज के वक्त में कई तरह के लैपटॉप मार्केट में है जो हजारों से लेकर लाखों तक में जाते हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों का बजट बहुत हाई नहीं होता है. इसलिए वह ज्यादा महंगे ऑप्शन के बजाय मिड रेंज में ही कुछ बढ़िया लैपटॉप की तलाश में होते हैं. इस समय बाती की जाए तो मार्केट में 40 हजार रुपये के आसपास की कीमत में लैपटॉप्स के कई ऑप्शन हैं. अगर आप भी इस बजट में नया लैपटॉप तलाश रहे हैं तो इन 5 ऑप्शन्स पर नजर जरूर डालें. Lenovo IdeaPad Slim 3 और Acer Aspire Lite इस बजट में सबसे पहला और तगड़ा ऑप्शन Lenovo IdeaPad Slim 3 है जो बाजार में करीब 30390 रुपये से लेकर 39499 रुपये के बीच अलग-अलग वेरिएंट्स में मिल रहा है. इसमें AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर के साथ 8GB की फास्ट LPDDR5 रैम और 512GB की एसएसडी स्टोरेज दी गई है. इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका बैकलिट कीबोर्ड और प्री-इंस्टॉल्ड एमएस ऑफिस 2024 है. जो देर रात तक पढ़ाई या ऑफिस का काम करने वालों के लिए बहुत काम आता है. वहीं लिस्ट में दूसरा लैपटॉप है Acer Aspire Lite AL15-53. जिसकी कीमत करीब 31000 रुपये से 36999 रुपये के बीच रहती है. इसमें आपको 13th जनरेशन का Intel Core i3-1305U प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है. 15.6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन होने के बावजूद इसका वजन सिर्फ 1.61 किलोग्राम है. जिससे इसे रोज बैग में रखकर कॉलेज या ऑफिस ले जाना बेहद आसान रहता है. Dell Inspiron 15 और ASUS Vivobook 15 अगर

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!