आजकल गाने सुनने के लिए लोग स्मार्टफोन या वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं, हालांकि बेहतर ऑडियो क्वालिटी पसंद करने वालों के बीच म्यूजिक प्लेयर की अपनी अलग जगह है. इसी को ध्यान में रखते हुए Sony ने अपनी नई प्रीमियम Signature Series Walkman रेंज पेश की है. इसमें NW-WM1ZM3, NW-WM1AM3 और NW-ZX900 नाम के तीन मॉडल शामिल हैं. इन वॉकमैन में प्रीमियम मटेरियल से बनी बॉडी, ऑडियो के लिए खास तकनीक और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है. तो आइए जानते हैं कि Sony ने लॉन्च किए 3 नए प्रीमियम Walkman में कौन-से खास फीचर्स हैं. Sony ने लॉन्च किए 3 नए प्रीमियम Walkman में कौन-से खास फीचर्स हैं Sony के सबसे महंगे Walkman NW-WM1ZM3 में 4N ऑक्सीजन-फ्री कॉपर इस्तेमाल किया गया है. इसकी बॉडी के आगे और पीछे के हिस्से को इसी से बनाया गया है और इस पर सोने की परत भी चढ़ाई गई है. कंपनी का दावा है कि यह डिजाइन बास, साउंडस्टेज और हाई-फ्रीक्वेंसी ऑडियो को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसमें Kimber Kable वायरिंग भी मिलती है. वहीं NW-WM1AM3 और NW-ZX900 की मुख्य बॉडी एल्युमिनियम अलॉय से बनी है, हालांकि इन दोनों मॉडल के पिछले हिस्से में भी गोल्ड-प्लेटेड ऑक्सीजन-फ्री कॉपर का इस्तेमाल किया गया है. 40 घंटे तक मिलेगी बैटरी लाइफ बैटरी के मामले में NW-ZX900 सबसे आगे है. कंपनी के मुताबिक, यह 128kbps MP3 ऑडियो प्लेबैक पर 40 घंटे तक चल सकता है. वहीं म्यूजिक स्ट्रीमिंग के दौरान इसकी बैटरी लाइफ 35 घंटे तक बताई गई है. NW-WM1ZM3 और NW-WM1AM3 दोनों मॉडल 128kbps MP3 प्लेबैक पर 35 घंटे तक और स्ट्रीमिंग के दौरान 31 घंटे तक चल सकते हैं. Sony के तीनों नए Signature Series Walkman फिलहाल कुछ ग्लोबल मार्केट में प्री-ऑर्
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!