अगर आप केवल महीने का 4000 या 5000 रुपये कमाते हैं, लेकिन सोचिए एक दिन अचानक आपके नाम का करोड़ों रुपये का टैक्स निकल आए तो जाहिर सी बात है कि ऐसी स्थिति में कोई भी परेशान हो जाएगा. ऐसा ही कुछ मामला मुंबई से सामने आया है. एक व्यक्ति जो महीने के केवल 3500 रुपये कमाता था, हैरानी की बात ये है कि उस पर इनकम टैक्स विभाग ने 1.46 करोड़ का टैक्स असेसमेंट कर दिया. ऐसे में पहले जानते हैं कि आखिर मामला क्या है और व्यक्ति को आखिर में कैसे राहत मिली? बैंक अकाउंट में मिले करोड़ों रुपये दरअसल, इनकम टैक्स विभाग को एक बिजनेस में गड़बड़ी का शक हुआ. जब जांच की गई तो जांच में एक फर्म से जुड़े बैंक अकाउंट में 1.27 करोड़ के पैसे निकलने की जानकारी मिली. इतना ही नहीं, बल्कि 18.25 लाख जमा होने की भी सूचना मिली. शख्स ने क्या बोला? जरूरी बात ये है कि इस मामले में शख्स का कहना था कि उसका इन लेन-देन से कोई संबंध ही नहीं है. शख्स ने कहा कि वह एक ऑफिस बॉय के तौर पर काम करता है और उसे हर महीने 3500 रुपये वेतन मिलता है. आगे क्या हुआ? बता दें कि ये मामला ट्रिब्यूनल पहुंचा. इस मामले पर शख्स का आरोप था कि नौकरी के दौरान ही उसके साइन और केवाईसी दस्तावेजों का इस्तेमाल बिना उनकी जानकारी के किया गया है. शख्स ने कहा कि उसका संबंधित पैन और बैंक अकाउंट के लेने-देन से कोई मतलब नहीं है. इनकम टैक्स विभाग ने क्या किया? बड़ी बात ये है कि इनकम टैक्स विभाग ने इस फर्म को शख्स का बिजनेस माना. फिर विभाग ने 1.27 करोड़ के खर्च और 18.85 लाख की जमा राशि को हिसाब सही नहीं माना. इस तरह उसके नाम पर कुल 1,46,57,500 का टैक्स असेसमेंट किया गया. दरवाजे पर चिपकाया नोटिस आगे इनकम टैक्स विभाग ने शख्स को नोटिस भेजा था. इस नोटि
Source: ABP Business
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!