12 से 18 अक्टूबर के बीच यानी अक्टूबर के इस हफ्ते स्मार्टफोन बाजार में कई नए फोन आने वाले हैं. कंपनियां अपने नए मॉडल में बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर और गेमिंग के लिए खास फीचर्स देने पर ध्यान दे रही हैं. OnePlus और RedMagic चीन में अपने नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने जा रहे हैं. वहीं, OPPO, Motorola और Infinix के कुछ फोन भी भारत में आ सकते हैं, हालांकि इनमें से ज्यादातर फोन की भारतीय लॉन्च डेट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. OnePlus 16 में मिलेगी 9000mAh की बैटरी OnePlus 16 को चीन में 12 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाना है. कंपनी के मुताबिक, फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी, जो चुनिंदा गेम में 185Hz तक जा सकेगी. इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 9000mAh की बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है. कैमरे के लिए 200MP का मेन सेंसर और 50MP के अल्ट्रा-वाइड व पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे दिए जा सकते हैं. भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है. RedMagic 12 Pro+ गेमिंग पर करेगा फोकस RedMagic 12 Pro+को चीन में 15 अक्टूबर को पेश किया जाएगा. इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट और अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा टेक्नोलॉजी मिलने की पुष्टि हुई है. कंपनी ने इसके स्क्रीन बेजल को घटाकर 0.96mm कर दिया है. फोन के ट्रांसपेरेंट डिजाइन में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. इसकी बैटरी 8,400mAh की हो सकती है, जिसमें 120W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है. बाकी स्पेसिफिकेशन लॉन्च के दौरान सामने आएंगे. यह भी पढ़ें - दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएं
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!