उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ में रविवार को एक 45 वर्षीय पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और आनन-फानन में तीन थानों की फोर्स अस्पताल व मौके पर पहुंच गई. मृतक के साथ मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने विज्ञापन मांगने को लेकर दबंगों द्वारा मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. हापुड़ के कोठी गेट निवासी 45 वर्षीय पत्रकार नसीम रविवार को जरौठी रोड पर गए थे. साथ मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सलाउद्दीन के अनुसार, वे लोग दीपावली के विज्ञापन के सिलसिले में जरौठी रोड स्थित अशोक कुमार तोड़ी वालों के यहां गए हुए थे. गाड़ी में नसीम अहमद और ड्राइवर बैठे थे, जबकि सलाउद्दीन के साथ दो महिलाएं भी मौजूद थीं. योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला दबंगों की पिटाई से पत्रकार की मौत का दावा सलाउद्दीन का आरोप है कि विज्ञापन मांगने की बात पर वहां विवाद शुरू हो गया. आरोपियों ने देखते ही देखते 8 से 10 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया. प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की गई. इसके बाद पत्रकार नसीम की अचानक तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में नसीम को हापुड़ की गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे अधिकारी घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिवार में कोहराम मच गया. हालात की गंभीरता को देखते हुए हापुड़ एसपी सहित हापुड़ देहात, हापुड़ कोतवाली और बाबूगढ़ थाने की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंच गई. विज्ञापन को लेकर हुआ था विवाद एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामला थाना हापुड़
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!