सर्दियों की सुबह बिस्तर से निकलना मुश्किल हो और कमरे में ठंड के कारण हाथ-पैर सुन्न महसूस हों, तो रूम हीटर की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, लेकिन बाजार में मिलने वाले हर हीटर की टेक्नोलॉजी एक जैसी नहीं होती है. कोई कुछ ही मिनटों में गर्म हवा देने लगता है, तो कोई धीरे-धीरे पूरे कमरे को गर्म करता है. ऐसे में सिर्फ कीमत देखकर हीटर खरीदना सही फैसला नहीं है. हीटिंग टेक्नोलॉजी, बिजली की खपत, कमरे का आकार और सेफ्टी फीचर्स जैसी बातें भी ध्यान में रखना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि सर्दियों में Room Heater खरीदने से पहले कौन-सी बातें जान लें. खरीदने से पहले हीटिंग टेक्नोलॉजी जान लें 1. ऑयल-फिल्ड रेडिएटर इसमें मौजूद तेल गर्म होकर कमरे में धीरे-धीरे गर्मी फैलाता है. यह कम आवाज करता है और बंद होने के बाद भी कुछ समय तक गर्मी देता रहता है. हालांकि कमरे को गर्म करने में करीब 15 से 20 मिनट लग सकते हैं. 2. क्वार्ट्ज और हैलोजन हीटर - इनकी हीटिंग टेक्नोलॉजी जल्दी गर्मी देती है. ये सामने बैठे व्यक्ति को गर्म रखने के लिए यूजफुल हैं, लेकिन पूरे कमरे को समान रूप से गर्म नहीं करते है. 3. सिरेमिक और फैन हीटर - सिरेमिक हीटर गर्म हवा फैलाने के लिए फैन का इस्तेमाल करते हैं. वहीं फैन हीटर मेटल कॉइल से हवा गर्म करते हैं. ये तेजी से गर्मी देते हैं, लेकिन फैन वाले मॉडल शोर कर सकते हैं और हवा में रूखापन महसूस हो सकता है. कमरे के हिसाब से चुनें हीटर की पावर हीटर खरीदते समय कमरे का साइज सबसे जरूरी है. छोटे कमरे के लिए कम पावर वाला मॉडल सही हो सकता है, जबकि बड़े कमरे में ज्यादा हीटिंग क्षमता की जरूरत पड़ती है. आमतौर पर प्रति वर्ग फुट करीब 10 वॉट हीटिंग पावर का अनुमान लगाया जाता है. इस हिसाब
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!