मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मंगलवार (12 अक्टूबर, 2026) को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आपने पिछले चार दिनों में INDIA गठबंधन की पहल की जबरदस्त सफलता देखी है. राहुल जी और दूसरे नेताओं ने जनता के मुद्दों को बहुत गंभीरता और लगन से उठाया. इतनी बड़ी संख्या में लोग शायद ही कभी आए हों. उन्होंने कहा कि दिल्ली में यह पहली बार है कि युवा और नागरिक पूरी तरह से अपनी पहल पर एक साथ आए हैं. हर कोई अब PM मोदी के वोट चुराने के प्लान को पूरी तरह से एक्सपोज करने के लिए तैयार है. ज्ञानेश गुप्ता ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया- तेजस्वी वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जिस तरह से ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की है, ये साफ तौर पर उन्होंने BJP, अमित शाह और नरेंद्र मोदी के कहने पर किया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी एकजुट हैं और इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी, हम सभी मिलकर देंगे. यह गांधी जी, लोहिया जी, भगत सिंह और कर्पूरी ठाकुर जी की धरती है. फिर भी, कुछ लोग हैं जो लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं, चाहे वह ED हो, CBI हो या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हो, लेकिन चुनाव आयोग और खासकर ज्ञानेश गुप्ता तो 10 कदम आगे निकल गए हैं. हम सभी एक साथ लड़ेंगे और जीतेंगे- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने कहा, ‘जिस तरह से ज्ञानेश गुप्ता ने सिर्फ ए
Source: ABP India
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!