ExploreX Article

सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

जब भी कोई नया iPhone लॉन्च होता है. तो लोगों के मन में यही उम्मीद होती है कि अब पुराने मॉडल्स के दाम कम हो जाएंगे. लेकिन हाल ही में iPhone 18 Pro के आने के बाद मार्केट में बिल्कुल उलटी सिचुएशन देखने को मिली है. मांग बढ़ने की वजह से पुराने iPhone मॉडल सस्ते होने के बजाय और महंगे हो गए हैं. ऐसे में कई लोग अपने पुराने iPhone बेचकर नए वाले मॉडल्स खरीद रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर लोग अपने पुराने iPhone बहुत ही सस्ते दामों में बेचने के ऑफर दे रहे हैं. जिन्हें देखकर कई खरीदारों के मन में लालच आ जाता है कि कम कीमत में iPhone मिल रहा है तो क्यों न खरीद लिया जाए. लेकिन क्या इतने सस्ते दाम में मिलने वाले सेकेंड हैंड iPhone को खरीदना वाकई फायदे का सौदा है या फिर नहीं, जान लीजिए पूरी खबर. पुराने iPhone सस्ते क्यों मिलते हैं? जब बाजार में कोई पुराना iPhone बहुत ही कम कीमत में मिल रहा होता है. तो उसके पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है. कई बार लोग मजबूरी में या फिर पैसों की जरूरत के चलते अपना फोन बेचते हैं. लेकिन ज्यादातर मामलों में सस्ते मिलने वाले iPhone में कुछ कमी जरूर होती है. या फोन की बैटरी में खराबी, या उसके इंटरनल पार्ट में कोई गड़बड़ी होती है वहीं कुछ मामलों में फोन वाटर डैमेज यानी पानी में गिरे हुए होते हैं. जिन्हें रिपेयर कराकर मार्केट में बेच दिया जाता है. इसके अलावा कुछ डिवाइस चोरी के या EMI पर लिए गए ऐसे फोन होते हैं जिनकी किस्तें न चुकाने पर फाइनेंस कंपनियों द्वारा ब्लॉक कर दिया जाता है. ऐसे फोन्स को खरीदने के बाद कुछ ही दिनों में Apple ID लॉक जैसी दिक्कत सामने आने लगती हैं. इसलिए सिर्फ कम कीमत देखकर खरीद लेना आपको नुकसान भी करा सकता है. इन चीजों में

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!