सर्दियां आने से पहले कोहरे और शीतलहर में होने वाले हादसों से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश जारी किए हैं. सीएम ने सड़क हादसों को रोकने के लिए हाईवे और एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना संभावित जगहों के आसपास एंबुलेंस, पेट्रोलिंग और रेस्क्यू गाडियां तैनात करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही कोहरे में सड़क दिखाई देने में परेशानी न हो, इसके लिए रिफ्लेक्टिव, कैट्स आई और सफेद पट्टियों को ठीक करवाने का आदेश दिया है. राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने इस संबंध में संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े इंतजाम समय से पूरे करने को कहा हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना संभावित स्थलों के आसपास एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन खड़े रखने को कहा है. पेट्रोलिंग वाहनों की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि दुर्घटना होने पर राहत और बचाव कार्य में देरी न हो और घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके. नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना रिफ्लेक्टिव चिह्नों, कैट्स आई और साइन बोर्ड की होगी जांच इसके साथ ही कोहरे में सड़क की सीमा और दिशा का अंदाजा लगाने के लिए बॉर्डर लाइन और सड़क के बीच बनी सफेद पट्टियों को ठीक करवाया जाएगा. धूल से ढकी, मिट चुकी या उखड़ी पट्टियों को ठीक कराया जाएगा. रिफ्लेक्टिव चिह्नों, कैट्स आई और साइन बोर्ड की जांच होगी. प्रमुख चौराहों, तिराहों, मोड़ों और क्रॉसिंग पर स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रॉसिंग को दुरुस्त किया जाएगा. अनफिट वाहनों पर होगी कार्रवाई इसके अलावा सड़क हादसों की रोकथाम के लिए अनफिट और सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों के खिलाफ
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!