ExploreX Article

सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर

सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर

मौसम में अब हल्की ठंडक घुलने लगी है और धीरे-धीरे सर्दियों की दस्तक शुरू हो चुकी है. घरों में AC और कूलर बंद होने लगे हैं और पंखों की रफ्तार भी कम हो गई है. लेकिन घर में एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस भी होता है जो गर्मी हो या ठंड उसे हम जरा भी रेस्ट नहीं देते हैं पूरे साल चौबीसों घंटे बिना रुके उसका इस्तेमाल होता रहता है वह है हमारा फ्रिज. अक्सर देखा गया है कि लोग भरी गर्मी के मौसम में फ्रिज की कूलिंग को जिस टेंपरेचर पर सेट करते हैं. सर्दियां आने के बाद भी उसे बदलना भूल जाते हैं. बहुत से लोगों को तो यह भी ठीक से नहीं पता होता कि फ्रिज के अंदर लगे डायल के किस नंबर का क्या काम होता है. ठंड के मौसम में अगर फ्रिज को सही सेटिंग पर न चलाया जाए तो न सिर्फ उसमें रखी सब्जियां और खाना खराब होता है बल्कि बिजली की खपत भी बेवजह बढ़ती रहती है. इसलिए जान लें सर्दियों में किस नंबर पर फ्रिज चलाना है एकदम सही. सर्दियों में कितने डिग्री सेट करें फ्रिज? आजकल बाजार में दो तरह के फ्रिज आते हैं. एक जिनमें टेंपरेचर कंट्रोल करने के लिए 1 से 5 या 7 नंबर तक का गोल डायल होता है और दूसरे मार्डन डिजिटल डिस्प्ले वाले फ्रिज जिनमें डिग्री सेल्सियस में टेंपरेचर दिखता है. अगर आपके घर में नंबर वाले रेगुलेटर का फ्रिज है. तो सबसे पहले यह समझ लें कि नंबर जितना कम होगा कूलिंग उतनी कम होगी और नंबर जितना ज्यादा होगा ठंडक उतनी ही तेज होगी. सर्दियों में बाहर का तापमान पहले से ही कम रहता है इसलिए फ्रिज के डायल को 1 या 2 नंबर पर रखना सबसे सही माना जाता है. वहीं अगर आपके पास डिजिटल पैनल वाला स्मार्ट फ्रिज है तो ठंड के दिनों में इसका तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट करना चाहिए. इसके अलावा फ्रीजर का त

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!