उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से बागी हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह बुधवार (14 अक्टूबर) को बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. लगातार तीन बार सपा के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले राकेश ने 2022 के चुनाव में बीजेपी के चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी को हराया था. 2027 में बीजेपी उन्हें उसी सीट से टिकट दे सकती है. दूसरी ओर, सपा में भी टिकट के लिए कई नामों की चर्चा है. 1967 में अस्तित्व आई गौरीगंज ब्राह्मण बहुल सीट है. 2008 के परिसीमन में विधानसभा क्षेत्र का दायरा बढ़ा था. क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या करीब 70 हजार है. दलित और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 45-45 हजार है. वहीं क्षत्रिय मतदाता करीब 45 हजार हैं. यादव मतदाताओं की संख्या 35 हजार के करीब है. इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के करीब 40 हजार और बनिया समाज के लगभग 10 हजार मतदाता हैं. संगठन और वोट बैंक पर होगा फोकस! राकेश प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी से तीन बार के विधायक रहे हैं. ऐसे में उनके पास समाजवादी पार्टी का कोर वोटर कहे जाने वाला यादव और मुस्लिम मतदाताओं का साथ रहा है. हालांकि विधायक से जुड़े करीबियों का कहना है कि उन्हें मुस्लिम मतदाताओं का वोट बेहद कम मिलता है. बीजेपी में आने के बाद पार्टी के सामने उनके व्यक्तिगत जनाधार और संगठन के पारंपरिक समर्थकों के बीच तालमेल बैठाने की चुनौती होगी. राकेश प्रताप सिंह ने इस चुनौती से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी. बागी होने के बाद से वो लगातार बीजेपी समर्पित कार्यकर्ताओं के बीच बैठकें कर रहे थे. 6 हजार वोट से हारी थी बीजेपी 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी दूसरे स्थान पर रहे थे. उन्हें 72,077 वोट मिले थे, जबकि राकेश
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!