ExploreX Article

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा

लखनऊ के शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के नागपुर से अरेस्ट किया है. घटना के 11 दिनों के बाद पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनामी आरोपी श्रद्धा दुबे बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर को एक फ्लैट से किया गिरफ्तार किया गया. पुलिस का दावा है कि यह अपनी बहन और ड्राइवर के साथ लगातार बुर्के में ट्रेवल कर रही थी. STF ने इसकी लोकेशन को ट्रेस किया और नागपुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया. अब इसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा. बताया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे एंटीसिपेटरी बेल लेने की कोशिश में थी. नागपुर के फ्लैट से हुई गिरफ्तार श्रद्धा दुबे बाय रोड आगरा से नागपुर पहुंची थी. नागपुर में एक परिचित के फ्लैट में रुकने की व्यवस्था करवाई गई थी. लोकेशन मिलने पर टीम देर रात नागपुर रवाना हो गई थी. पुलिस ने दोपहर में छापेमारी कर फ्लैट से तीनों को एक साथ गिरफ्तार किया. पुलिस को मिला था एसटीएफ का सहयोग लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य अभियुक्त श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस को UP STF का सहयोग मिला. मंगलवार को ही UP STF को भी श्रद्धा की धर पकड़ के निर्देश दिये गए थे, हालांकि मामले की जांच लखनऊ पुलिस ही करेगी. 11 दिनों से फरार चल रही थी श्रद्धा बता दें कि श्रद्धा दुबे करीब 11 दिनों से फरार चल रही थी. पहले वो नेपाल चली गई थी, जिसके बाद वो लखनऊ आई. लखनऊ में उसने एक चैनल को बयान दिया और फिर से फरार हो गई. लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर 2026 को कैफे संचालक शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. मामले में परिजनों का कहना था कि यह हत्या है और जल्द से जल्द श्रद्धा को गिरफ्तार किया जाए. आखिरकार पुलिस क

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!